न्यूज़

कार्रवाई: दो पंचायत सचिव बर्खास्त, जिला पंचायत CEO ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र =8815207296

गरियाबंद लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित रहने और शासकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण जिले के दो ग्राम पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द में पदस्थ सचिव गणेश राम वर्मा एवं ग्राम सोनासिल्ली में पदस्थ सचिव लालूराम साहू पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने बताया कि दोनों सचिवों पर सेवा में लगातार अनुपस्थित रहने तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व में भी निलंबन की कार्यवाही गई थी। साथ ही संचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकी गई थी। लालूराम साहू को दो बार निलंबित किया जा चुका है। साथ ही दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गई थी। इसी प्रकार गणेश राम वर्मा भी दो बार निलंबित हो चुके है तथा दो एवं एक वार्षिक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की कार्यवाही की जा चुकी है। दोनों कर्मचारियों को उच्च कार्यालय से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद उक्त कर्मचारियों के कार्यशैली में कोई सुधार नहीं पाया गया। साथ ही दोनों कर्मचारियों द्वारा उच्च कार्यालयों के निर्देशों की भी निरंतर अवहेलना की जा रही थी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अनुशंसा के आधार पर दोनों कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग तीन नियम 5 (छ) के तहत पद से बर्खास्त किया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button