11th March 2026
न्यूज़

काले जादू के लिए कर रहा था मगरमच्छ के बच्चों की तस्करी, हुआ गिरफ्तार

महाराष्ट्र में काला जादू करने के लिए मगरमच्छे के चुराने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने एक 28 साल के व्यक्ति से सात जिंदा मगरमच्छों को बचाया है, कथित तौर पर इन बच्चों की काले जादू के लिए तस्करी की जा रही थी।

ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे ने सोमवार को कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मगरमच्छ के बच्चे को बेचने आ रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने ठाणे के रेती बंदर में जाल बिछाया और आरोपी को मौके से दबोच लिया।

आरोपी की पहचान मुंब्रा निवासी सकलैन सिराजुद्दीन खतीब के रूप में हुई है। खतीब ने अपने बयान में कहा कि कुछ जगहों पर काले जादू में मगरमच्छों के बच्चे का इस्तेमाल किया जाता है और किसी ने उन्हें  मगरमच्छों की व्यवस्था करने के लिए कहा था। पुलिस ने कहा कि सात मगरमच्छों की कुल कीमत 2,86,000 रुपये है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “बचाए गए मगरमच्छों को अब वापस जंगल में ले जाया जाएगा और आजाद किया जाएगा। हमें शक है कि यह एक बड़ी सांठगांठ का हिस्सा है। कोई इन मगरमच्छों को पकड़ने और तस्करी करने में आरोपी की मदद कर रहा है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।”

Related posts

नशे में बेटा बना जल्लाद: मां से मांग रहा था पैसा, नहीं देने पर बेटे ने फावड़े के बेंत से पीटा, हुई मौत

ADMIN DESK

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने नलिनी मिश्रा जी के निधन पर किया शोक प्रकट

Aapki Aawaz

एनएमएल-एनटीपीसी तलईपल्ली के में ‘फन फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन

ADMIN DESK

Leave a Comment