किरंदुल में पुलिस-परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

17 प्रकरणों में ₹66,000 की चालानी कार्यवाही, एक चालक गया जेल

किरंदुल दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती तेज हो गई है। किरन्दुल पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने किरंदुल बस स्टैंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार किया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी संजय यादव एवं जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले ने अपनी टीम के साथ किया।

बसों में सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच

चेकिंग के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्यूसर, फर्स्ट एड बॉक्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही पिकअप वाहनों में अवैध रूप से सवारी ले जाने और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कुल 17 प्रकरणों में ₹66,000 की चालानी कार्यवाही की गई।

एक चालक पर कड़ी कार्रवाई

वाहन चालक रमन चलान (उम्र 27 वर्ष, निवासी खपरमाल, थाना कोकसरा, जिला कालाहांडी, उड़ीसा) के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें।

किरंदुल में चल रही इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि अब नियम तोड़ने वालों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

किरंदुल में पुलिस-परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

17 प्रकरणों में ₹66,000 की चालानी कार्यवाही, एक चालक गया जेल

किरंदुल | 19 फरवरी 2026

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती तेज हो गई है। किरन्दुल पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने किरंदुल बस स्टैंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार किया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी संजय यादव एवं जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले ने अपनी टीम के साथ किया।

बसों में सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच

चेकिंग के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्यूसर, फर्स्ट एड बॉक्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही पिकअप वाहनों में अवैध रूप से सवारी ले जाने और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कुल 17 प्रकरणों में ₹66,000 की चालानी कार्यवाही की गई।

एक चालक पर कड़ी कार्रवाई

वाहन चालक रमन चलान (उम्र 27 वर्ष, निवासी खपरमाल, थाना कोकसरा, जिला कालाहांडी, उड़ीसा) के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें।

किरंदुल में चल रही इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि अब नियम तोड़ने वालों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button