पूर्व पीएम अटल जी की जयंती आज, मोदी-शाह समेत कई दिग्गजों ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: पी
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. अटल जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं. उन्होंने भारत को सशक्त और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है.’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा कि, ‘माँ भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल जी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी। ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन।’