अन्यन्यूज़

पत्नी ने नहीं बनाई मनपसंद सब्जी, सनकी पति ने आपा खोया; फिर आधी रात को….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Man Set House on Fire: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक आदमी ने आधी रात को खुद के घर में आग लगा दी. दरअसल, शख्स सिर्फ इस वजह से नाराज था, क्योंकि रात के खाने में उसकी पत्नी ने सब्जी की जगह दाल बना दी थी. पसंद की सब्जी न बनाने से नाराज पति ने पहले पत्नी को पीटा और फिर घर मे आग लगा दी. घटना के बाद पति घर छोड़कर फरार हो गया.

घर में किरोसिन डालकर लगाई आग
उज्जैन में एक सनकी पति ने खाने में मनपसंद सब्जी न मिलने पर इतना नाराज हो गया कि उसने पत्नी को पीटने के बाद पूरे घर में केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी, जिसकी वजह से घर का ज्यादातर सामान जल राख हो गया.

10 लाख रुपये का हुआ नुकसान
अब पत्नी ने इस मामले में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पत्नी की कहना कि आगजनी में घर का पूरा सामान जल गया और एक बाइक भी जली है. महिला ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

2 महीने पहले भी की थी मारपीट
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता है और दो महीने पहले भी शख्स ने गुस्से में घर की एक खिड़की तोड़ दी थी. पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित तीन धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 323, 504, 436 के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button