किरोड़ीमल नगर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का भव्य समापन, 8 शक्ति केंद्रों पर हुआ वृक्षारोपण

रायगढ़/ किरोड़ीमलनगर आपकी आवाज : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर शक्ति केंद्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री सतीश बेहरा जी एवं अशोक अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती बेबी ठाकुर जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा जी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री दिनेश उरांव जी एवं नगर के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी श्री वाल्मीकि चौहान जी सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही यह वृक्षारोपण कार्यक्रम किरोड़ीमल नगर मंडल के अंतर्गत कुल 8 शक्ति केंद्रों में लगातार सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। समापन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित समस्त मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही इस अभियान में वृक्षारोपण हेतु पौधों की समुचित व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुनील रामदास अग्रवाल द्वारा की गई। मंडल अध्यक्ष ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के लिए प्रेरणास्पद कार्य बताया यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल है, बल्कि मातृभक्ति और सामाजिक जागरूकता को भी मजबूती देने वाला रहा। भाजपा किरोड़ीमल नगर मंडल आने वाले समय में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है!!..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button