किरोड़ीमल नगर में भाजपा की भव्य चुनावी सभा, विधायक ने किया किरोड़ीमल के विकाश का वादा

किरोड़ीमल नगर,: नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक चुनावी सभा में प्रदेश के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी जी ने विशेष रूप से शिरकत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नगर के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त किया और कहा, “किरोड़ीमल नगर से मेरा गहरा जुड़ाव है। आप सभी 15 में से 15 भाजपा पार्षदों को विजयी बनाकर नगर में भाजपा की सरकार बनाइए, मैं नगर के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दूंगा।”

सभा के दौरान उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनने पर किरोड़ीमल नगर को शिक्षा, खेल, और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास मिलेगा।
ओपी चौधरी जी के आगमन पर नगर में भव्य रैली में जनता के बीच उनको सुनने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया उनके सभा से पूर्व नगर के सभी वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ भव्य रैलियां निकालीं, जो नगर के प्रमुख दुर्गा मंदिर पर एकत्रित हुईं। इसके बाद नगर भ्रमण रैली निकाली गई, जो नगर के हृदय स्थल अटल चौक पर पहुंची। वहां प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी स्वयं उपस्थित हुए और उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “किरोड़ीमल नगर के विकास के लिए भाजपा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनता के समर्थन से हम नगर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

अटल चौक पर जनता को संबोधित करने के बाद मंत्री जी खरसिया रैली के लिए प्रस्थान कर गए, किरोड़ीमल से उन्होंने अपना लगाव दर्शाते हुए खरसिया जाते वक्त रास्ते से उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह ठाकुर से फोन पर बात करते हुए मंच से फोन के माध्यम से किरोड़ीमल नगर में महाविद्यालय स्थापना की घोषणा की और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

सभा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नगर के विकास को रोक दिया था। भाजपा के पहले कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे, वही रफ्तार अब फिर से देखने को मिलेगी।”

किरोड़ीमल चुनाव प्रभारी विवेक रंजन सिंह जी ने जनता के उत्साह को देखकर कहा, “किरोड़ीमल की जनता ने भाजपा को पूरा समर्थन दे दिया है। माननीय वित्त मंत्री जी के आशीर्वाद से नगर का सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से होगा।”
कार्यक्रम को नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर की भारतीय जनता पार्टी की नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता मोहन विश्वकर्मा जी ने भी संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद आदरणीय राधे श्याम राठिया जी ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का जनता से परिचय कराते हुए कहा, “भाजपा के संकल्प पत्र और घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं, वे सभी वादे जमीन पर उतारे जाएंगे। भाजपा की सरकार आने पर किरोड़ीमल नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।” उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

सभा के अंत में वरिष्ठ नेता बृज किशोर ठाकुर ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा, “भाजपा की सरकार नगर के चहुंमुखी विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आप सभी का सहयोग हमें किरोड़ीमल नगर को एक विकसित नगर बनाने में मदद करेगा।”

मंच पर उपस्थित गणमान्य जन:
सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता मोहन विश्वकर्मा सहित सभी पार्षद प्रत्याशी मंच पर उपस्थित थे। इनमें शामिल थे हेमलाल विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, लखन साहू, प्रियंका संतोष साहनी, रजनीकांत सिंह, नंद कुमार यादव, अमरनाथ सिंह, सेतराम साहू, प्रेमलता साहू, सुनीता उत्तम चौहान, सुखलाल सिडार, जानकी विनोद चंद्र, सुरेखा योगेंद्र सूर्यवंशी, प्रतिमा वाल्मीकि सिंह चौहान, और रोहित तीसरी।

सभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य और वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे, जिनमें अजय अग्रवाल, बेबी ठाकुर, राज किशोर सिंह, मोती चंद्रा, और पिंटू सिंह प्रमुख थे।

सभा में भारी संख्या में उपस्थित जनता ने भाजपा प्रत्याशियों का उत्साह और जोश के साथ समर्थन किया, जिससे नगर में भाजपा की विजय सुनिश्चित मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी, किरोड़ीमल नगर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button