किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी- मृत्युजंय वर्मा

 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा लवन अन्तर्गत प्राथमिक कृषि साख समिति तिल्दा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ नवनियुक्त अध्यक्ष मृत्युजंय वर्मा ने किया। इसके पहले नवनियुक्त अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उपस्थित समिति के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत फुलमाला व गुलदस्ता भेंटकर किया। पदभार लेते ही मृत्जुजंय वर्मा ने कहा कि किसान हितैषी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एक नवंबर से धान खरीद रहे है। इससे निश्चित तौर पर किसानो को लाभ होगा। किसानों को इस वर्ष धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। बोरे की व्यवस्था सरकार कर रही है। धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं होगी और साथ ही साथ अतिशीघ्र किसानों को धान का भुगतान करेगी। समिति प्रबंधक रामकुमार साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार की समर्थन मूल्य में धान खरीदी को सफल बनाने के लिए समिति की ओर व्यापक तैयारी की जा चूकी है। फड़ व्यवस्था से लेकर हर प्रकार की व्यवस्था को दूर किया रहा है। उपार्जन केन्द्रों को बारदाना मिल चूका है। किसान जैसे ही धान लेकर पहुंचेगे किसानों से धान की खरीदी शुरू की जायेगी। फिलहाल अभी किसी उपार्जन केन्द्रो में धान की बोहनी नहीं हुई है। इस वर्ष फसल को पकने में लेट लगने की वजह से धान कटाई का शुरूआत दीवाली त्यौहार को मनाने के बाद किया है। इस वजह से किसानों को धान बेचने में इस वर्ष समय लग सकता है। इस दौरान में देवीलाल बार्वे, मृत्युंय वर्मा, प्रताप डहरिया, अभिषेक पाण्डेय, बनवारी बार्वे, रूपचंद मनहरे, धनकुमार औधेलिया, संगीत कठोत्रे, समिति प्रबंधक रामकुमार साहू, शिवदत्त साहू, ज्ञानचंद साहू, भीम पटेल, पवन  वर्मा, अश्वनी धिड़ले आदि किसानों की उपस्थिति रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button