
शुक्रवार के दिन ग्रह और नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए तनाव भरा हो सकता है। कार्यस्थल में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए राशि के अनुसार अपना दैनिक राशिफल।
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। बता दें कि द्वितीया तिथि तड़के 1 बजकर 37 मिनट से रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ सुकर्मा और धृति योग भी लग रहा है। शुक्रवार के दिन सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा शाम 5 बजकर 21 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में संचार करेंगे। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल
संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के संबंध में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल
बहन या भाई के कारण से चिंतित हो सकते हंै। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला दैनिक राशिफल
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। भागदौड़ रहेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।
धनु दैनिक राशिफल
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मकर दैनिक राशिफल
जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।