कुनकुरी में वॉकथॉन के जरिए नशामुक्त समाज का संदेश, युवाओं को किया जागरूक

जशपुरनगर, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत कुनकुरी विकासखंड में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत वॉकथॉन आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम नन्द जी पांडे सहित जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

वॉकथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। युवाओं से नशे से दूरी बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी की जरूरत पर जोर दिया गया।

आयोजन के माध्यम से लोगों तक स्वस्थ जीवन, जागरूकता और नशामुक्त समाज का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प भी लिया।

Back to top button