न्यूज़

फोन पर बात कर रही थी भाभी, जरा सी देर हुई तो लकड़ी से पीट-पीट कर मार डाला….शराबी देवर ने ली भाभी की जान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड में एक मामूली बात को लेकर देवर ने अपने ही भाभी की निर्मम हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात आरोपी देवर खुशराम टांडेल शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी भाभी केवरा बाई से खाना मांगा लेकिन भाभी फोन पर बात कर रही थी। जिसके कारण खाना देने लेट हो गया। जिस पर गुस्साए देवर दरवाजा में लगे लकड़ी के बेड़ी से अपने भाभी पर कई वार किया जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। वही घर में मौजूद अन्य लोगों तथा आस-पड़ोस के लोगों ने उसको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सरसीवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button