कलेक्टर सुश्री नूपुर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई, सुख समृद्धि की मांगी दुआ

सक्ती। नवीन जिला की प्रथम कलेक्टर आईएएस सुश्री नूपुर राशि पन्ना ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कलेक्टर नूपुर ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि इस दीवाली सभी जिलेवासी हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों वहीं महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों के द्वारा बनाए गए दिए, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीदी कर उनकी दीपावली भी खुशहाल बनाएं। सुश्री पन्ना ने आगे कहा कि इस वर्ष जिलेवासियों को सबसे बड़ा तोहफा सक्ती को जिले के रूप में मिला है और इस दीवाली हम सब मिलकर वादा करें कि अपने इस नए जिले को मिलकर विकसित जिला बनाएं, सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और आपस मे खुशियां बांटते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button