कृषि विज्ञान केंद्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों  का किया सम्मान

दिनेश दुबे
आप की आवाज
कृषि विज्ञान केंद्र ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों  का किया सम्मान
बेमेतरा — -मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छात्रावास तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशासनिक भवन तथा कृषक छात्रावास का उत्घाटन किया गया। कृषि महाविद्यालय परिसर में इस अवसर पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 120 से अधिक कृषक शामिल होकर लाभान्वित हुये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे (नवागढ़) व अन्य जनप्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति थी।
कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा इस अवसर पर सोयाबीन सीड हब, समन्वित कृषि प्रणाली, जैविक खेती तथा बाड़ी विकास क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 कृषकों तथा 3 महिला स्वसहायता समुहों का सम्मान किया गया। कृषकों को सम्मान स्वरुप ’’किसान सम्मान पत्र’’ माननीय मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। डाॅ. जी. पी. आयम द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की उपलब्धियों की चर्चा की गई। डाॅ. प्रज्ञा पाण्डेय द्वारा सोयाबीन सीड हब तथा मिनी सीड हब (दलहन) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक डाॅ. वेधिका साहू, डाॅ. चेतना बंजारे, इं. जितेन्द्र जोशी एवं डाॅ. हेमन्त साहू का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button