
बेमेतरा। CG VIRAL VIDEO सोशल मीडिया में आए दिन अलग अलग की वीडियो सामने आती रहती है जो हैरान कर देती है वैसे ही इन दिनों छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक वीडियो सामने आई है जो दिल दहला देनी वाली है बता दे की यहां शनिवार के शाम को फोन पर बात करते करते एक लड़की 50 फिट ऊंची पानी टंकी से कूद गई। घटना में युवती बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। युवती का नाम रीना मार्कण्डेय है।
जानकारी के मुताबिक बेमेतरा शहर के कुर्मी पारा इलाके के कबीर कुटी के पीछे स्थित पानी की टंकी है। एक लड़की फोन पर बात करते करते आई और पानी की टंकी में चढ़ गई। लड़की को चढ़ते हुए आसपास के लोगों ने देखा और उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी और टंकी में चढ़ने के बाद जोर जोर से फोन पर किसी को चिल्लाने लगी। थोड़ी देर बाद वह टंकी से छलांग लगा दी। युवती को काफी चोटे आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ससुराल के झगड़ो से परेशान युवती
भोईनाभाटा निवासी 22 साल की रीना मार्कण्डेय की शादी 2 साल पहले धमतरी में किसी युवक के साथ हो गई थी। मगर शादी होने के बाद से ही वो परेशान थी। किसी बात से उसका ससुराल में झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद से वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रहती थी।
चादर बिछाकर बचाई जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि टंकी पर चढ़ने के बाद वह जोर-जोर से चिल्ला रहा थी। हमने उसे समझाया बातों में उलझाए रखा। लेकिन वह नहीं मानी मगर वह नहीं मानी। लोगों ने चादर बिछाकर रखी थी ऊपर से गिरने के कारण चादर के साथ वह जमीन पर गिर गई। इससे उसके शरीर में काफी चोटें आई हैं।
मामलें की जांच की जा रही
घटना में काफी चोट लगने की वजह से उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। सिटी कोतवाली के TI ने बताया कि युवती के बेहोश होने से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया। उसके माता-पिता को बुलाया गया है। घटना के वक्त वे गिरौदपुरी घूमने गए थे। फिलहाल मामले में जांच की जारी है। लड़की को होश आने के बाद पूछताछ की जाएगी। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। यह पहला ऐसा मामला नही है पहले भी कई बार ऐसे मामले देखने को मिल चुके है।




