केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से कांग्रेस नेताओं के पेट में क्यों हो रहा है दर्द?, धरमलाल कौशिक ने बताई ये वजह

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री यहां आकर अपने विभाग के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। केंद्र से मिले पैसों का यहां पर सही उपयोग हो रहा है कि नहीं, इसकी जानकारी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के इस कार्य से और केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ दौरे से कांग्रेस के नेताओं को तकलीफ क्यों हो रही है? उनके पेट में दर्द क्यों हो रहा है? समझ में नहीं आ रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार केंद्रीय मंत्री दौरा कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a review