केंद्र सरकार का बजट युवाओ के लिए अवसर लेके आया है-सौरभ नामदेव


छात्र नेता सौरभ नामदेव ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 2023-24 का बजट पेश किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत की जाएगी। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ सहस्थान में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे व ढ़ेर सारी सौग़ातें मिलने से छात्र/छात्राओं में एवं युवाओ ख़ुशी का माहौल है युवा वर्ग ने इस बजट का स्वागत किया है ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्र नेता सौरभ नामदेव ने स्वागत अभिनंदन व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी का किया आभार प्रकट किया है, केंद्र का यह बजट निश्चित तौर पे युवाओं के साथ साथ माध्यम वर्गीय परिवार और समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याण कारी प्रतीत हो रहा सभी वर्गों में केंद्र का यह बजट कल्याण कारी होगा।

Share This Article
Leave a review