न्यूज़राजनीती उठापटकरायगढ़

केन्द्रीय शिक्षा मत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में जिले के चारों विधानसभा के प्रत्याशियों का नामांकन के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ : प्रदेश के साथ ही साथ जिले के चारो विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को लेकर अति उत्साहित है और जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है भाजपा कार्यकर्त्ता लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को जितने के लिए उतना ही उत्साहित होकर मेहनत कर रहे है वहीं भाजपा के आला नेता कार्यकर्ताओं को पार्टी की ऋण की हड्डी मानते हैं और जहां मौका मिलता है कार्यकर्ताओं को आगे करने में कहीं भी पीछे नहीं हटते इसका फायदा भाजपा को बराबर मिलता है

इसी कड़ी में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में जिले के चारों विधानसभा के प्रत्याशि एक बार पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन भरने की योजना है वही खबर यह भी मिल रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों जनता को संबोधित करेंगे और मौजूदगी में जिले के चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशीयों के नामांकन के बहाने कल रामलीला मैदान से रैली निकालकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जिसको लेकर आज रामलीला मैदान से लेकर कलेक्ट्रेट तक भाजपा कार्यकर्ताओं का तैयारी देखने को मिली वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी अपने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में जिले के चारों विधानसभा प्रत्याशियों के साथ एक शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है जिसका फायदा मनोवैज्ञानिक ढंग से भाजपा को इसका लाभ मिलेगा वहीं केंद्रीय मत्री अपने भाजपा कार्यकर्ता अलग तरीके से रिचार्ज करने की कोशिश करगे और उन्हें एक नया जोश भरने का कोशिश किया जाएगा

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button