केवल 28 रुपये महीने करें जमा, मिलेगा 4 लाख रुपये का फायदा; जानिए डिटेल्स
नई दिल्ली.
साल भर में करना होगा सिर्फ 342 रुपये का निवेश
अगर आपका किसी सरकारी बैंक में अकाउंट है तो आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आपको सरकार की दो योजनाओं में निवेश करना होगा. ये स्कीम हैं – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY). इन दोनों स्कीम में इंवेस्टमेंट की रकम काफी कम है. दोनों स्कीम्स को मिलाकर आपको पूरे साल में केवल 342 रुपये ही जमा करने पड़ेंगे.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा धारक की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलते हैं. इस योजना का लाभ 18 से 50 साल तक कोई भी व्यक्ति ले सकता है. इस स्कीम के लिए भी आपको सिर्फ 330 रुपये सालाना प्रीमियम देना होता है. आपको बता दें कि ये दोनों ही टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी हैं. ये बीमा सालभर के लिए होता है.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में बीमा धारक की मृत्यु होने पर या पूरी तरह से विकलांग हो जाने पर 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है. इस योजना के तहत अगर बीमा धारक आंशिक तौर पर स्थाई रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये का कवर मिलता है. इसमें 18 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति कवर ले सकता है. इस योजना का सालाना प्रीमियम भी सिर्फ 12 रुपये है.
इन योजनाओं में भी कर सकते हैं निवेश
सरकार की कुछ और योजनाएं भी निवेश के नजरिए से काफी अच्छी हैं. इसमें अटल पेंशन योजना में भी आप निवेश कर सकते हैं. इस योजना के तहत सरकार 1000 से लेकर 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है. सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है.



