केशरवानी महिला समिति के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुई प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा केशरवानी

केशरवानी महिला समिति सारंगढ़ द्वारा नववर्ष मिलन समारोह छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा विजय केशरवानी जी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कुलगुरु गोत्राचार्य महर्षि कश्यप मुनि के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा केशरवानी, केशरवानी महिला समिति सारंगढ़ संरक्षक श्रीमती शीला केशरवानी, विशिष्ट सलाहकार श्रीमती राजेश्वरी केशरवानी, अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा केशरवानी, सचिव श्रीमती मंजुला केशरवानी तथा प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती तोषी गुप्ता का श्रीमती सपना केशरवानी ने तिलक लगाकर सम्मान किया। अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा केशरवानी द्वारा केशरवानी महिला समिति सारंगढ़ की ओर से प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा केशरवानी का शॉल एवं श्री फल द्वारा सम्मान किया गया। अनु केशरवानी , संध्या केशरवानी और स्मिता केशरवानी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में विभा जी ने सारंगढ़ केशरवानी महिला समिति की प्रदेश स्तरीय उपलब्धियों की सराहना की। ज्ञात हो विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा द्वारा रतनपुर सम्मेलन में केशरवानी महिला समिति को ढेरों पुरस्कार प्राप्त हुए थे। जिसकी सराहना करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने केशरवानी महिला समिति सारंगढ़ को इसी तरह सतत आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस नववर्ष मिलन समारोह में प्रदेश में प्राप्त सम्मान का वितरण प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा केशरवानी के द्वारा किया गया। जो इस प्रकार थे। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीमती प्रतिभा केसरवानी ,श्रीमती शीला केसरवानी ,श्रीमती कला केसरवानी , श्रीमती आभा केसरवानी ,श्रीमती राजेश्वरी केसरवानी ,श्रीमती मंजुला केसरवानी, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को पुरस्कार प्राप्त हुआ। 21 जून योग दिवस पर कार्यक्रम संचालन के लिए श्रीमती तोषी गुप्ता को , एकल योग विशिष्ट पुरस्कार श्रीमती योगेश्वरी केसरवानी, सामूहिक योग तृतीय स्थान सारंगढ़ को पुरस्कार प्राप्त हुए। 29 जुलाई सावन महोत्सव सांवनी अंताक्षरी में संचालन श्रीमती प्रतिभा केसरवानी सारंगढ़ , श्रीमती आभा केसरवानी प्रथम -भागम भाग राउंड, श्रीमती आभा केसरवानी शब्द राउंड , श्रीमती मंजुला केसरवानी द्वितीय हरित सिंगार पर पुरस्कार प्राप्त हुए। जन्माष्टमी महोत्सव में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव वीडियो प्रथम सारंगढ़, कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कोलाज पिक बेस्ट प्रथम सारंगढ़ को।
5 सितंबर शिक्षक दिवस पर श्रीमती तोषी गुप्ता द्वारा कार्यक्रम संचालन के लिए पुरस्कार। 8 अक्टूबर गरबा महोत्सव में मां अंबे ग्रुप गरबा वीडियो विशिष्ट पुरस्कार तथा स्मिता निखिल केसरवानी कपल कोलाज पिक सांत्वना पुरस्कार, कुमारी प्रिशा केसरवानी को नव दुर्गा के लिए पुरस्कार प्राप्त हुए साथ ही उत्सव केशरवानी , सार्थक केशरवानी , निकेत केशरवानी को दसवीं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और सार्थक केशरवानी एवं शार्वी केशरवानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई में अपनी कला का प्रदर्शन करने, कत्थक गुरु के रूप में श्रीमती तोषी गुप्ता को दुबई को गुरु सम्मान प्राप्त होने, अन्तरा केशरवानी एवं आरुषि केशरवानी को ओडिसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, मनीषा केशरवानी को सीए बनने एवं श्रीमती नेहा केशरवानी को मीडिया में गोल्ड मेडल मिलने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती आभा केशरवानी द्वारा लघु हास्य कविता का वाचन किया गया एवं श्रीमती अलका केशरवानी के द्वारा हंसी के हँसगुल्लों द्वारा कई मनोरंजक हास्य छटाएँ बिखेरी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा गेम जिसने सभी में एक नया जोश भर दिया। गेम के विनर रहे प्रथम अलका केशरवानी, द्वितीय आभा केशरवानी और तृतीय निक्की केशरवानी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तोषी गुप्ता द्वारा किया गया और कार्यक्रम अंत सचिव श्रीमती मंजुला केशरवानी ने अपने आभार प्रदर्शन से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button