*केशला क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों में खाद की कमी को लेकर सौपा ज्ञापनकेशला क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों में खाद की कमी को लेकर सौपा ज्ञापन…*

लैलूंगा / क्षेत्र में यूरिया खाद की पूर्ति नही होने के कारण आज लैलूंगा के केशला गांव सहित दर्जनों के किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर खाद की पूर्ति करने की मांग की है एसडीएम उपस्थित न होने के कारण तहसीलदार जे आर शतरंज को यह ज्ञापन दिया गया।
किसानों ने बताया कि यूरिया खाद की केशला मंडी क्षेत्र में कमी हो रही है। क्षेत्र में धान सहित अन्य फसल की बिजाई लगभग शुरू हो चुकी है केशला मंडी क्षेत्र के केशला ,सरसमाल तोलगे ,टटकेला, बीरडीह ,गेरुपानी , भेड़िमुड़ा ब ,सहित अन्य गांव के लोग केशला मंडी से खाद लेते है लेकिन किसान सोसाइटी में खाद लेने के लिए जाते हैं तो वहां के प्रबंधक द्वारा किसानों को एक-दो दिन में ले जा जाने के लिए कह कर भेज दिया जाता है वही जिस किसान को 5 बोरी की जरूरत होती है उसे एक बोरी लेने के लिये कहा जाता किसान मंडी प्रबंधक के रवैया से भी परेशान है किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया कि जल्द से जल्द ही समस्या का समाधान करवाएं जिससे क्षेत्र के किसान सही समय पर अपना खेती कर सकें।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button