अन्यन्यूज़

कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाला था मोबाइल, X-RAY में हुआ बड़ा खुलासा

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

हिसार के सेंट्रल-1 जेल में बंदी ने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर मोबाइल ले जाने की कोशिश की। स्टाफ द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच करने पर वह पकड़ा गया। घटना पिछले मंगलवार की, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो अब सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल वन में एक बंदी को अदालत में पेशी पर ले जाया गया था। वहां से वह वापस लौटा तो जेल स्टाफ से उसकी मेटल डिटेक्टर से जांच की। तब पता चला कि वह प्राइवेट पार्ट में छिपाकर मोबाइल लेकर आया है। पूछताछ में बंदी ने कबूल किया कि उसने गुदा में मोबाइल छिपाया हुआ है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

स्टाफ ने मेडिकल अफसरों को बुलाया और प्राइवेट पार्ट से फोन निकालने के कोशिश की गई। जब सफलता हाथ नहीं लगी तो उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। पहले डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया, उसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद फोन को निकाला गया। फोन पालिथीन में लिपटा हुआ था। कैदी ने प्राइवेट पार्ट से फोन निकालने के बाद उसे टेबल पर रखा। पुलिस ने बंदी के खिलाफ केस दर्ज भी किया है। आरोपी उकलाना क्षेत्र का रहने वाला है और चोरी के मामले में जेल में बंद है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि किस मकसद से मोबाइल अंदर लेकर जा रहा था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button