कॉलेज की लड़कियों के फोन पर आ रहे थे अश्लील वीडियो और फोटो…फिर

दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव दुहाई स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के मोबाइल पर कथित तौर पर किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा अश्लील वीडियो व फोटो भेजने का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में एक कॉलेज की ही एक छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज के डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दुहाई स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में छात्राएं रहती हैं। बताया जा रहा है कि दो फरवरी से कुछ छात्राओं के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो, फोटो व मैसेज आ रहे हैं। छात्राओं ने महिला आयोग, मुख्यमंत्री पोर्टल व अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है। शिकायत के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जांच की तो एक छात्रा पर शक हुआ और उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कॉलेज के डायरेक्टर की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर व एक छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कॉलेज के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि मामला पुराना है। अब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

19 बदमाशों को जिला बदर किया

गाजियाबाद। पुलिस की आख्या के अधार पर अपर जिलाधिकारी की कोर्ट ने जिले में 19 बदमाशों के लिए जिला बदर के आदेश किए हैं। अपर जिलाधिकारी ऋतु सुहास ने बताया कि लोनी निवासी दीपक, नसीम निवासी नाहल, शादाब निवासी पठानान मुरादनगर, असरफ निवासी नाहल, अरशद निवासी फरीदनगर, कपिल उर्फ घपला निवासी भोपुरा, साजिद निवासी कलछीना, गुड्डू उर्फ शाहरुख निवासी मसूरी, मोहसीन निवासी मसूरी, विकास निवासी पतला, विशाल निवासी लोनी, हरिओम निवासी मोरटी, फिरोज निवासी खोड़ा, फरियाद निवासी पसौंडा, अरविंद निवासी अतरौली, टीटू निवासी लोनी, कविंद्र निवासी विजय विहार और शमशाद निवासी डासना को जिला बदर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button