पत्नी 15 दिनों से फिजिकल होने से करती रही मना…पति ने गुस्से में गोली मारकर की हत्या
मुजफ्फरनगर. पति ने अपनी पत्नी के साथ लगातार 15 दिनों तक शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता रहा. लेकिन पत्नी भी लगातार इंकार करती रही. आखिर में पति को इतना गुस्सा आया कि पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पुरकाजी थाना क्षेत्र के बसेड़ी का है. एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर हत्यारा पति अपने तीन बच्चों को नहर में जिंदा फेंककर फरार हो गया. ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. लेकिन हत्या के कारण का जब पता पुलिस को लगा तो सब हैरान रह गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक पत्नी के शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 10 वर्ष पहले आरोपी पति के साथ हुई थी. इससे पहले वह महिला आरोपी के बड़े भाई की पत्नी थी, लेकिन आरोपी के भाई की बीमारी के चलते मौत हो जाने के बाद महिला की शादी आरोपी के साथ हो गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. उसने अपना जुर्म कुबूल किया. उसने बताया कि उसने पत्नी को इसलिए मारा क्योंकि पिछले 15 दिनों से उसने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था. इतना ही नहीं आरोपी पति ने यह भी बताया कि उसने अपने तीन नाबालिग बच्चों को नहर में जिंदा फेंक दिया है. अभी तक बच्चों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं.























































