कोटपा अधिनियम के तहत 20 फर्मों पर कार्रवाई, लगाया गया जुर्माना

रायगढ़, 06 मई 2026: “सही दवा, शुद्ध आहार — यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम अभियान के तहत जूटमिल रायगढ़ और किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा अधिनियम) के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 20 फर्मों पर जुर्माना लगाया गया।


3490 रुपये का लगाया गया जुर्माना

जांच के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कुल 3490 रुपये का जुर्माना वसूला गया।


जागरूकता अभियान भी चलाया गया

कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों और व्यापारियों को तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों और कानून के प्रावधानों के बारे में जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन से बचने और नियमों का पालन करने की अपील की।


11 मई तक चलेगा विशेष अभियान

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 11 मई तक जारी रहेगा।

Back to top button