शादी समारोह में चाकूबाजी.. बारातियों ने जमकर मचाया उत्पात, वधु पक्ष के लोगों को किया लहूलुहान
लोरमी। शादी समारोह में चाकूबाजी की वारदात हुई है। बारातियों ने जमकर उत्पात मचाने के बाद वधु पक्ष के लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि शादी में मामूली बात को लेकर वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। बारातियों को वधु पक्ष वालों की बात इतनी बुरी लगी की दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल स्थानीय पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।