कोतवाली पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार
17,400 रुपये नगद, 5 मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल जब्त
सारंगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 17,400 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुडेली स्थित सदाबहार ढाबा के पास कुछ लोग खुले स्थान पर ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
- भरत यादव, पिता जगतलाल यादव, निवासी ग्राम गुडेली
- शोभाराम यादव, पिता धनीराम यादव, निवासी ग्राम गुडेली
- टिकेश्वर साहू, पिता बाबूलाल साहू, निवासी ग्राम गुडेली
- लक्ष्मण दास, पिता बाबूलाल, निवासी ग्राम गुडेली
- शशिभूषण, पिता शिवकुमार, निवासी ग्राम गुडेली
- अंकित साहू, पिता गोपाल साहू, निवासी ग्राम गुडेली
सभी आरोपी थाना सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।
यह सामान हुआ जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से—
- 17,400 रुपये नगद
- 5 मोबाइल फोन
- 3 मोटरसाइकिल
- 52 पत्ती ताश
जब्त किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक केशव देवता तथा आरक्षक सुरेंद्र पटेल, संजय भारद्वाज और योगेश की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



