रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी प्रणाली पर सेमिनार, पुलिस अधिकारियों को मिली दिशा

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारियाँ

रायपुर । रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने सोमवार, 02 फरवरी 2026 को कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कमिश्नरी प्रणाली में पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और जनअपेक्षाओं पर आधारित महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया। यह सेमिनार शंकर नगर स्थित सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें आरक्षक स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शामिल हुए।

जोन्स और डिवीजनों का परिचय

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट के प्रमुख जोन अधिकारियों का उनके अधीनस्थ अराजपत्रित अधिकारियों से परिचय कराया गया। डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने जोन के कार्यक्षेत्र, प्राथमिकताओं और एसीपी डिवीजनों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

जनहितकारी पुलिसिंग पर जोर

पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरी प्रणाली का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार नहीं है, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी policing पर जोर देते हुए बेसिक policing, शालीन व्यवहार और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने Visible Policing को नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देने वाला सबसे अहम माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button