कोरबा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक रिशु अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

कोरबा छत्तीसगढ़ – जिला ताइक्वांडो संघ के जिला अध्यक्ष सियाराम बंजारे द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया|

जिसमें हमारे जिले के राष्ट्रीय रेफरी एवं चार राज्य स्तरीय रेफरी यो द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया|जिसमें 85 बच्चों ने चयन हेतु भाग लिया|जिसमें सब जूनियर_ कैडेट जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों का चयन किया गया इसमें 55 बच्चों का चयन प्रतियोगिता हेतु हुआ।

जिसमें कोरबा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सियाराम बंजारे, सचिव शत्रुघ्न ताती, सह सचिव अविनाश बंजारे, दुर्गेश साहू, राष्ट्रीय रेफरी स्नेहा बंजारे, राज्य स्तरीय रेफरी कविता साहू, चंद्रकांत साहू, प्रेम राज बंजारे, बृजेश आनंद बाजपेई एवं अन्य सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया।

➡️26 से 29 दिसंबर को बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

कोरबा जिले से चयनित खिलाड़ियों का 10 दिवसीय कैंप रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों में, बालक वर्ग में विवान अग्रवाल, जयेश उपाध्याय समर्थ अग्रवाल अथर्व देशमुख का चयन हुआ। कैडेट रेंज में यश कुमार प्रजापति यशोदा शर्मा वेदांत अग्रवाल, वी निलय,अनिकेत सिंह राघव अग्रवाल काव्य अग्रवाल, तरनजीत सिंह रतनपाल का चयन हुआ। जूनियर बालकों में यशराज खरे आशादीप सिंह भाटिया तथा प्रज्वल कुमार देवांगन को चयनित किया गया।

बालिका वर्ग में सब जूनियर तिविशा जैन सानवी पुरी वी शंभवी श्रेयसी मंडल तथा इशिका देवांगन चयनित हुए। कैडेट वर्ग में पहल अग्रवाल लावण्या जैन त्रिशिका पूरी मनस्वी मंडल चयनित हुए। जूनियर वर्ग में तृप्ति कुर्रे। सीनियर वर्ग में स्नेहा बंजारे को चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button