महज 13 साल की इस लड़की ने टोक्यो ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल, रच दिया इतिहास

जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेल जारी हैं। इसी मेगा इवेंट में मेजबान देश यानी जापान की महज 13 साल की एक खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। 13 वर्षीय मोमीजी निशिया ने महिला स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग खेल में सोमवार को यहां एरिएक पार्क में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक में पहली बार स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।

इतना ही नहीं, ओलंपिक खेलों में सबसे कम उम्र के दो प्रतियोगियों ने स्वर्ण और रजत जीता है। स्वर्ण पदक विजेता मोमीजी ने अपना नाम इतिहास की किताबों में 15.26 अंक के साथ दर्ज किया। उनके अंतिम तीन रन (4.15, 4.66, और 3.43) पोडियम पर शीर्ष स्थान को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त थे, क्योंकि उन्होंने ब्राजील की रेसा लील (13 साल) और 16 वर्षीय फुना नाकायामा को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

अब तक की सबसे कम उम्र की गोल्ड मेडल विनर मोमीजी निशिया हैं, जिन्होंने वुमेंस स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग में सोने का तमगा जीता है। रोम में 2021 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली मोमीजी निशिया ने चालबाजी, कौशल और निरंतरता के अपने अनूठे मिश्रण के बाद अब इस खेल में सबसे बड़ा पुरस्कार हासिल कर लिया है और इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दाखिल करा दिया है।

रेसा लील, जो न केवल ब्राजील की सबसे कम उम्र की पदक विजेता हैं, बल्कि एक ओलंपियन भी हैं, उन्होंने 14.64 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता और नाकायामा ने 14.49 के साथ कांस्य पदक जीता। लेकिन यह दिन मोमीजी निशिया का था, जिनका नाम ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला स्केटबोर्डर के रूप में दर्ज किया गया है। वहीं, जापान के लिए इस खेल में पुरुषों की प्रतियोगिता में विजेता यूटो होरिगोम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button