
रायगढ़ के नटवर स्कूल में पौधे लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
रायगढ़ : 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया गया था इस कार्यक्रम में एनसीसी के कडेडस ,स्कूली बच्चों के अलावा रायगढ़ विधायक,महापौर के द्वारा पर्यावरण के महत्व को विषय संबोधित करते हुए वृक्षारोपण किया गया।
संपूर्ण विश्व में संयुक्त राष्ट्र के आवाहन पर सन 1974 से विश्व पर्यावरण जागरूकता दिवस मनाया जाता है, इस दिवस पर पर्यावरण के महत्व को बताते हुए वृक्षारोपण और जन जागरूकता जैसे से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, संयुक्त राष्ट्र संघ इस वर्ष “सलूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन” की थीम पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित कर रहा है, उसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा रायगढ इंग्लिश मीडियम नटवर स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें स्कूल के बच्चों और एनसीसी के कैडेट्स ने हिस्सा लिया,कार्यक्रम की शुरुआत में विश्व में हो रहे प्लास्टिक से हानियों की जानकारी संबंधित जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई,कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक,नगर पालिका निगम की महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में वृक्षारोपण भी किया गया। पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वृक्षारोपण करते हुए उन्हेने पर्यावरण को सहेजने का संकल्प लिया और कम से कम प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का उपयोग करने का निश्चय किया।