कोरबा: मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर खुर्द में चलीत थाना का आयोजन कर चौकी प्रभारी ने किया ग्रामीणों को जागरूक…

कोरबा छत्तीसगढ़ – मानिकपुर चौकी थाना कोतवाली कोरबा के द्वारा मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर खुर्द में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ग्रामीणों को मार्गदर्शन देते हुए मानिकपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी ने कहा कि शहर में किसी भी अनजान परिचित संघिद्ध परिस्थितियों में घूमता नजर आए तो उसकी जानकारी चौकी में दें उन्होंने कहा कि साइबर ठगी, उठाई गिरी, ATM फ्रॉड से बचने के उपाय, यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में एवम् नगर निरीक्षक सनत सोनवानी के कुशल मार्गदर्शन में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी प्रभारी मानिकपुर चौकी के नेतृत्व में प्र.आर.संतोष सिंह,आर.आलोक टोप्पो के द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button