कोरबा में गोंगपा का भारी बवाल, 5 गाड़ियों में लगाई आग, दुकानों में की तोड़फोड़, घरों में पथराव भी किया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने जमकर बवाल मचाया। मूर्ति तोड़े जाने को लेकर गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। भारी भीड़ के कुछ युवाओं की टुकड़ी का एक दुकान को बंद करवाने को लेकर भीड़ गए, जिसके बाद से वहां कानून व्यवस्था की स्थिति बेकाबू हो गई है। गोंगपा के कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। कुछ गाड़ियों में आगजनी व दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरबा जिले के थाना बांगो के गुरसिया में सभा बुलाई थी। इस सभा के बाद भारी बवाल हुआ है। कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति खंडित करने से काफी नाराज हैं। गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने घरों में पथराव किया है। 5 बाइक को आग भी लगा दी। सामने में आए चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ किए। गोंगपा कार्यकर्ताओं के बावल से नेशनल हाईवे में आवाजाही पर असर पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पथराव व दुकानों में भी तोड़फोड़ की है।

गोंगपा ने राजनीतिक दलों को ललकारा
गोंगपा दल के गुस्साए लोगों ने सुप्रीमो की मूर्ति खंडित करने वालों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। वही भयंकर शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक दलों को ललकारा है। पाली-तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने की बात कह रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आखिर पुलिस स्वर्गीय मरकाम दादा की ग्राम गुरसिया के बाजार चौक में लगी खंडित मूर्ति को तोड़ने वाले आरोपियों को को क्यों बचाना चाह रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक बातें लिखे पर पुलिस ने गोंगपा के 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया था। इसी वजह से पूरा विवाद उपजा है।

गरसिया गांव में तनाव, भीड़ हुई आक्रमक
गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करने के साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। 5 दोपहिया वाहनों को आग लगा दिया, जबकि चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया गया है। गुरसिया में इस समय व्यापक तनाव का माहौल निर्मित है। एकाएक तनावपूर्ण हुए माहौल से निपटने में पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। गोंगपा कार्यकर्ता कांग्रेस समर्थित कुछ लोगों पर मूर्ति तोड़ने का संदेह जता रहे हैं।

हालात पर नजर बनाए हुए हैं: एएसपी
कोरबा एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस मामले में पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज गोंगपा के समारोह में दुकान को बंद करवाने को लेकर कुछ लोगों का विवाद हो गया और किसी ने बाइक में आग लगा दी। पुलिस को जैसे ही खबर लगी फोर्स रवाना कर भीड़ को खदेड़ा गया है। फिलहाल तो किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मौके पर पुलिस फोर्स लगा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button