
टीम ने आज 92 परिवारों को एक राशन उपलब्ध कराया।
कोरोना के चलते लॉकडाउन लग हुआ हैं।बंदी के कारण शहर के मजदूर और गरीबों के सामने अब आजीविका का संकट आ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में रहनेवाले गरीब और मजदूर तबके के लोग रोज काम करते हैं तो उनके घरों में चूल्हा जलता है।
दिलीप कुमार वैष्णव आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – वैश्विक महामारी कोरोना के अब बढ़ते लॉकडाउन के वजह से उनके घर की स्थिति खराब हो रही है। हम हिंदुस्तानी फाउंडेशन को जब पता चला की शहर के विभिन्न बस्ती में लोगों के पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नही है तब संस्था के टीम ने 92 परिवारों राशन उपलब्ध कराया। राशन पाकर सभी लोग संस्था के लोगों को आशीर्वाद दिए। तो संस्था ने उन परिवारों को अपना नंबर देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।इसके अलावा संस्था के लोग सभी लोगों को मास्क ,शारिरिक दूरी के पालन और सैनिटाइजर तथा साबुन से हाथ धोने को जागरूक कर रहे हैं।
➡️कल दिनांक 17.05.2021 सोमवार हमारे टीम हम हिन्दुस्तानी को वार्ड 07 मोतीसागर पारा के पार्षद श्री संतोष लांझेकर द्वारा हमें सुचना मिला। कि उनके क्षेत्र में बहुत से जरूरतमंद हैं जो कि राशन ना होने से भुखे सोने पर मजबूर है।पार्षद संतोष लांझेकर ने कहा कि उन्होंने कई बार नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर व मौखिक रुप से राशन देने को कहा परन्तु आयुक्त द्वारा कोई सहायता प्राप्त नहीं हुआ |
आज टीम हम हिन्दुस्तानी द्वारा उनके वार्ड में 70 जरूरतमंद परिवार के लिए राशन किट पहुँचाया गया | जिसके लिए मैं टीम को बधाई और धन्यवाद देता हूं जिन्होंने तत्काल मदद के लिए हाथ बढ़ाया|
