धमतरी में भीषण सड़क हादसा, CRPF के तीन जवानों समेत चार की मौत


धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ।

ट्रक से टकराई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में तीन CRPF जवान

मृतकों में Central Reserve Police Force (CRPF) के तीन जवान और कार चालक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button