देश विदेश

‘मुस्लिम बनकर मुझसे निकाह कर, वरना तेरे पूरे परिवार को मार डालूंगा..’, खंडवा से सलमान खान गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक हिंदू लड़की पर धर्मांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित सलमान खान लड़की के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। रिपोर्ट के मुताबिक, निकाह नहीं करने पर लड़की के पूरे परिवार का क़त्ल करने की धमकी भी दी थी।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सलमान को अरेस्ट कर लिया है। उसके खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 के तहत एक्शन लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला खंडवा जिले के पिपलोद क्षेत्र का है। पिपलिया कला गाँव की युवती को आऱोपित काफी समय से परेशान कर रहा था। एक दिन जब वह शहर के SN कॉलेज में दाखिला लेने के लिए गई तो सिंगोट निवासी सलीम खान के बेटे सलमान खान (22) ने उसे गेट पर ही रोक लिया। आरोपित ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की और धमकी दी कि यदि वह धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह नहीं करती है तो वह उसे और उसके परिवार को मार देगा। प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ वह शहर कोतवाली गई और शिकायत दी। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि सलमान उसे कई दिनों पर तंग कर रहा है औऱ मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। पीड़िता ने कहा कि, ‘वह मुझ पर बार-बार धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने और निकाह करने का दबाव बना रहा है।’

पीड़िता ने कहा कि गुरुवार (26 अगस्त 2021) को जब मैं SN कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन के लिए आई थी, तो उसने गेट के बाहर मेरे साछ छेड़खानी की। पीड़िता ने पुलिस से उसे और उसके परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। बहरहाल, IPC की धारा 354 डी (किसी का पीछा करना), 354 (स्त्री का मानभंग करने की मंशा से उसपर हमला), 354 क (यौन उत्पीड़न), 506 (धमकी देना) और धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button