कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा 5 लाख का बीमा, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार ने कोरोना से अनाथ होने वाले बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस का ऐलान किया है।

[img-slider id="274450"]

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार के ऐलान के मुताबिक ने 18 साल की आयु तक के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जो कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के कारण अनाथ हो गए थे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम का भुगतान प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) से किया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों पर एक सरकारी वेबसाइट के लिंक के साथ ट्विटर पर योजना का विवरण पोस्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button