11th March 2026
देश विदेश की

कोरोना का एकदम अलग लक्षण आया सामने? कहीं आपको भी तो ये परेशानी नहीं?

भारत में पिछले 24 घंटों के भीतर 1,68,912 केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अब तक कोरोना से 1,32,05,926 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 12,01,009 सक्रिय मामले हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर ढा रहा है. हिंदुस्तान में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है. पिछले 24 घंटों में 1 लाख 68 हजार नए मामले सामने आ चुके हैं, और इसी के साथ सामने आया है कोरोना संक्रमित होने वालों में दिखने वाला नया लक्षण. वैज्ञानिकों ने बुखार, शरीर में दर्द, स्वाद जाना, कमजोरी के अलावा इस लक्षण को भी कोरोना की पहचान करने वाला बताया है.

किंग्स कॉलेज लंदन के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा है कि अगर आपकी जीभ का रंग बदल रहा है, तो ये कोरोना का लक्षण हो सकता है. कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों में ये समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है, क्योंकि जीभ में चकत्ते पड़ने की वजह से कई बार मुंह में अल्सर जैसी परिस्थिति बन रही है. डॉक्टरों ने इसे COVID Tongue कहा है.

कोरोना में बुखार न होना आम बात है. लेकिन कोरोना के यूके वेरिएंट में मरीज़ को काफी तेज़ बुखार आता है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यूके वेरिएंट के कई और लक्षण भी हैं. मसलन बहरापन, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा में संक्रमण, पेट खराब, और कंजक्टिवाइटिस यानी आखों में जलन.

Related posts

क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन ? जिन्दा जलाकर 10 लोगों की हत्या पर PM मोदी का सख्त रुख

Aapki Aawaz

26 मार्च से शुरू होगा IPL का 15वां सीजन, 29 मई को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, BCCI की बैठक में हुआ फैसला

Aapki Aawaz

स्टेट बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, इन पदों के लिए करें अप्लाई

ADMIN DESK

Leave a Comment