
प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी नई राजनीतिक चाल से पाकिस्तान में सियासी भूचाल ला दिया है। बहुमत होने के बाद भी विपक्ष सत्ता हासिल नहीं कर पाया। आखिरी दांव में इमरान ने हर किसी को बेहाल कर दिया।
जिस तरह से इमरान ने सियासत में पहले यॉर्कर और फिर गुगली खेली है, उससे पूरी दुनिया हैरान है। इसी के साथ इमरान ने ये भी साबित कर दिया कि वह निजी जिंदगी से लेकर क्रिकेट और राजनीति तक के माहिर खिलाड़ी हैं। खैर, आज हम आपको इमरान की राजनीति नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे।
शादी से पहले बन गए थे बेटी के पिता, लेकिन छोड़ दिया
ये कहानी 1987-88 की है। इमरान खान पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर हुआ करते थे। मैच के सिलसिले में इमरान इंग्लैंड गए थे। यहां लंदन के उक स्ट्रीट नाइट क्लब में उनकी मुलाकात सीता व्हाइट से हुई। सीता इटली की रहने वाली थीं और शादीशुदा थीं।
दोनों के बीच प्यार हो गया और कुछ समय तक अफेयर चला, लेकिन फिर अलग हो गए। आखिरी बार 1991 में दोनों को एकसाथ देखा गया था। कहा जाता है कि सीता ने इस मुलाकात में इमरान को बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इमरान बेटा चाहते थे, इसलिए उन्होंने सीता की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आने पर इमरान की उम्मीदों को झटका लगा। रिपोर्ट में मालूम चला कि सीता के पेट में बेटी है।
इमरान ने अबॉर्शन करवाने को कहा, लेकिन सीता नहीं मानी। इस पर इमरान उन्हें छोड़कर चले गए। कुछ महीनों बाद सीता ने बेटी को जन्म दिया। नाम रखा टायरियन खान व्हाइट। बेटी को इमरान ने स्वीकार नहीं किया। सीता ने कानूनी लड़ाई लड़ी और कैलिफोर्निया की एक अदालत ने इमरान को टायरियन खान व्हाइट का पिता घोषित कर दिया। हालांकि, अभी भी इमरान टायरियन को अपनी बेटी नहीं मानते हैं।














