
रायपुर। रायपुर क्षेत्र के उरला इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 4 साल के बच्चे की जली हुई लाश मिली है। मासूम का नाम हर्ष बताया जा रहा है। पड़ोस में रहने वाला युवक ने मासूम को बाइक में घुमाने के बाहने अपने साथ ले गया था। फिर उसे बेमेतरा ले जाकर श्मशान में जिंदा जला दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पंचराम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी में ही रहने वाले पंचराम गेन्द्रे ने बच्चे को बाइक में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जिसके कुछ देर बाद बच्चे के घर वाले उसे खोजने लगे। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पलिस ने जांच की तो पता लगा कि बच्चे को तीन दिन पहले किडनैप किया गया था। इसके बाद बेमेतरा ले जाकर श्मशान में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। आरोपी ने अपनी बाइक दुर्ग में बेच दी है। जांच में पता चला कि वो महाराष्ट्र की तरफ भागा है। जांच टीम भी नागपुर की ओर रवना हुई। तीन दिन बाद जब पंचराम ने बच्चे की हत्या कर दी तो पुलिस ने नागपुर के पास पंचराम को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा की आरोपी हर्ष के 6 साल के भाई को भी मारना चहता था।