
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
कनौजे धोबी समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सिरपुर के सामाजिक भवन में रखा गया था। बैठक में सामाजिक प्रकरण के साथ-साथ कोरोना वायरस के तीसरी लहर को देखते हुए समाज के लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील किया गया।
कन्नौजे धोबी समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी का बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम संत गाडगे जी महाराज एवं श्री राम जानकी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व गुलाल लगाकर किया गया। तत्पश्चात अगले महीने हुए प्रदेश धोबी समाज के लोकतांत्रिक चुनाव में निर्वाचित प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कनौजे बलौदाबाजार जिला के अध्यक्ष श्रीराम रजक लवन राज के राजप्रधान श्यामता प्रसाद रजक केंद्रीय अध्यक्ष झड़ी राम कन्नौजे एवं समाज के छोटी सी छोटी खबरों को प्रमुखता के साथ अखबारों में स्थान देने के लिए बलौदा बाजार जिला के मीडिया प्रभारी कमलेश रजक को भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य राज से आए पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कनोजे धोबी समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक को केंद्रीय अध्यक्ष झड़ीराम कनोजे बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक संतराम कनोजे ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धोबी समाज को अब आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि प्रदेश धोबी समाज अब संगठित हो चुका है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी एकजुट होकर धोबी समाज से भी टिकट की मांग करेंगे। आगे कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर से खुद को और परिवार के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील उपस्थित समाज के लोगों से की गई। सफल मंच संचालन जीवन लाल कनौजे के द्वारा किया गया। इस दौरान बी आर कनोजे ईश्वरचंद कनोजे सुरेश कनोजे तिलक कनोजे मोतीलाल कनोजे लोकेश कन्नौजे चेतन कनौजे ताजेंद्र कनोजे अरुण कनोजे राम कुमार कनौजे नंद कुमार कनौजे नारायण कनोजे विजय कनौजे गोपाल कनोजे भुवन कन्नोजे शंकर कनौजे एवं समाजिक पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।