कोरोना नियम तोड़ने पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना.. यहां देना पड़ेगा 1 करोड़ रुपए

रियाद, सऊदी। दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना वायरस के फिर से बढ़ते खौफ के बीच सऊदी अरब नियमों के उल्लंघन को लेकर बेहद सख्त हो गया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यात्रा प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।

[img-slider id="274450"]

इससे पहले, सरकार ने नियमों का पालन नहीं करने वालों पर 3 साल का ट्रैवल बैन लगाने का ऐलान किया था। दरअसल, सऊदी दूसरे देशों में बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंतित हैऽ उसे लगता है कि विदेश आने-जाने वाले लोग कोरोना फैला सकते हैं।

सऊदी लोक अभियोजन कार्यालय ने चेतावनी दी है वह यात्रा प्रतिबधों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाएगा।

जुर्माने की रकम इतनी ज्यादा रखी गई है कि सुनकर ही किसी को चक्कर आ जाएं. सरकारी आदेश में कहा गया है कि दोबारा कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले देशों की यात्रा करने पर 133,323 डॉलर यानी करीब 1 करोड़ रुपए का जुर्माना भरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button