कोरोना महामारी के इस दौर में बहुत कुछ बदल रहा है. आए दिन इस संक्रमण के चलते नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. ऐसे में कई ऐसी जगह हैं जहाँ शादी करने से साफ़ मना किया जा चुका है लेकिन लोग है कि मान ही नहीं रहे हैं. कई ऐसे लोग हैं जो किसी भी तरीके से शादी करने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं. अब इन सभी के बीच एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ना सिर्फ लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है बल्कि लोग देख-देखकर हंसे जा रहे हैं.आप सभी जानते ही होंगे कि शादी के समय में पंडित के द्वारा बोले गए मंत्र बड़े महत्वपूर्ण होते हैं. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि मानों महामारी के इस समय में पंडित जी ने मंत्र भी बदल लिए है. जी दरअसल इस वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि शादी के मंडप के नीचे दूल्हा और दुल्हन पूरे वेशभूषा और शादी के पोशाक में बैठे हुए हैं. वही इस दौरान शादी कराने वाले पंडित भी अजीबोगरीब तरह से मंत्र पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को पहले हैंड सैनिटाइज उपयोद करने के लिए पंडित कहते हैं.
वही इसके लिए वह बकयादा मंत्र भी पढ़ते हैं. केवल इतना ही नहीं, इसके बाद मास्क की रस्म को भी पूरा कराया जाता है और मास्क पहनने के लिए भी पंडित मंत्र पढ़ता है. उसके बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को मास्क पहनाते हैं. अब इस मजेदार वीडियो को लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है और जो इसे देख रहा है आनंद ले रहा है.