11th March 2026
छत्तीसगढ़

कोहरौद के गौठान में सरपंच कांति श्रीराम रजक व पंचों ने किया वृक्षारोपण

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत कोहरौद की सरपंच कांति श्रीराम रजक ने 21 जुलाई दिन गुरुवार को अपने पंचायत पदाधिकारियों के साथ गौठान में पहुंचकर नीम करन गुलमोहर जाम नीबू अशोक कोइलारी सहित फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सरपंच श्रीमती कांति श्रीराम रजक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य रूप से लगाना चाहिए यदि प्रकृति का संतुलन बनाना है तो वृक्ष लगाना है। वृक्षों से ही जीवन है वृक्ष नहीं तो कुछ नहीं वृक्ष प्रकृति की अनमोल देन है वृक्षों से ही जीवन संभव है। इस मौके पर सत्यनारायण घृतलहरे सचिव द्वारिका प्रसाद धिडले पंच बाल्मीकि साहू रतिराम वर्मा ईश्वर पटेल संजय कोसले मुकेश कोसले लक्ष्मीकांत पुरैना रूप लाल चतुर्वेदी सोमनाथ कोसले कोमल खांडे मनोज मारकंडे के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

Related posts

जशपुर जिला के तीनों विधानसभा सीटों पर किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट, किसकी हुई जीत पढिए पूरी खबर

PAPPU SONI

सिसरंगा धान उपार्जन केंद्र में अवैध धान खपाने की शिकायत….

Aapki Aawaz

कोरोना काल के बाद बगीचा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह…..

PAPPU SONI

Leave a Comment