रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना 1500 से अधिक नए मरीज और 200 से अधिक संक्रमितों की मौत हो रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया है, जिसके बाद सभी जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
वहीं, सरकार ने जारी निर्देश में यह भी कहा था कि रविवार को राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ मेडिकल और पेट्रोल-पंप को ही छूट रहेगी। जबकि किराना, फल, सब्जी सहित अन्य दुकानें बंद रहेंगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल 13 हजार 628 नए कोरोना संक्रमित मरीज और बीते 24 घंटे में 13 हजार 039 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 208 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 10158 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
कल 13 हजार 628 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 30 हजार 117 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 88 हजार 918 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,31, 041 हो गई है।
नन्ही गायिका अरुणिमा शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता
6 hours ago
तेलीकोट में माघ पूर्णिमा पर सात्विक यज्ञ, चौका आरती और सामूहिक उत्सव का भव्य समागम
19 hours ago
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
2 days ago
तामनार जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार
2 days ago
एक ही परिवार की तीन बेटियों का शासकीय सेवाओं में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण
2 days ago
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश…. 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध
2 days ago
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच….. जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
3 days ago
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा
5 days ago
यातायात नियमों के पालन को लेकर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह सख्त…. नशे में वाहन चलाने वालों पर शून्य सहनशीलता
5 days ago
राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण आज बेमेतरा जिला के सभी बैंक पूर्ण रूप से बंद रहे