क्या होता है ‘डिजिटल रेप’ ? अपनी ही 5 साल की बेटी के साथ पिता ने किया घिनौना काम

नई दिल्ली: देश की राजधानी नोएडा के बिसरख थाना इलाके में एक महिला ने अपने पति पर ही 5 वर्षीय बेटी के साथ डिजिटल रेप का इल्जाम लगाया है। बच्ची की मां का अपने पति के साथ बहुत समय से विवाद चल रहा है। बिसरख थाना पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस बच्ची और पिता से पूछताछ की जा रही है।

मां ने जो शिकायत की है, उसके अनुसार, ‘एक दिन अचानक बच्ची के पेट मे दर्द उठा, जिसके बाद वो डॉक्टर के पास ले गई, पूछने पर बच्ची ने मां को बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है।’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची के माता-पिता में बहुत समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक ही फ्लैट में रहते हैं, मगर अलग-अलग कमरों में। मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस अधिक बयानबाजी करने से बच रही है और पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले नोएडा पुलिस ने 81 वर्षीय एक चित्रकार को 17 साल की लड़की के साथ डिजिटल रेप के आरोप में अरेस्ट किया था। चित्रकार मौरिस राइडर मूल रूप से प्रयागराज का निवासी है और कई सालों से नोएडा में रह रहा है। मौरिस पर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने का भी इल्जाम लगा था। मौरिस पहले हिंदू था और बाद में उसने ईसाई धर्म अपना लिया था।

क्या होता है डिजिटल रेप?

डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं है कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के जरिए किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंकों से होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार, उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से उल्लेखित किया जाता है। यौन उत्पीड़न जो डिजिट से किया गया हो, तो उसे ‘डिजिटल रेप’ कहा जाता है। डिजिटल रेप से संबंधित घटनाओं में महिला के निजी अंगों में फिंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है। निर्भया कांड के बाद महिलाओं के खिलाफ बढ़ते बलात्कार और यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए डिजिटल रेप में भी बेहद कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button