पुआल रखने एवं रास्ता देने की बात पर बांस लकड़ी डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

⏺️ कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामसागर की घटना,
⏺️आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा किया गया जप्त,
⏺️ आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र.135/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,

मामला जशपुर जिला अंतर्गत थाना कुनकुरी का है जहां दिनांक 06.07.2022 के दोपहर में शिवराम रौतिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रामसागर अपने घर के पास स्थित इमली पेड़ के नीचे बैठा था, उसी समय पड़ोस में रहने वाला भरत राम उम्र 62 वर्ष अपने हाथ में बांस का डंडा लेकर आया और शिवराम के सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे शिवराम मौके पर बेहोश हो गया जिसे तत्काल ईलाज हेतु सीएचसी कुनकुरी लाया गया,जहां इलाज के दौरान शिवराम की मृत्यु हो गई, परिजन की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 135/22 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️ प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शी गवाहों का बयान लिया गया जिनके अनुसार शिवराम और भरत राम का जमीन सम्बन्धी विवाद था ,उस जमीन में पुआल रखने के नाम पर एवं रास्ता के नाम पर पूर्व से विवाद था, इस गुस्से में आकर भरत राम ने शिवराम के सिर पर बांस के डंडे से कई बार वार किया, जिससे शिवराम की मृत्यु हो गई। आरोपी भरत राम को तत्काल अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त किया गया है। आरोपी भरत राम उम्र 62 वर्ष निवासी रामसागर थाना कुनकुरी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 06.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
➡️प्रकरण की विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेश्वर साहनी आर.178 विनोद तिर्की, आर. 430 जितेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
———00———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button