सोना-चांदी हुआ सस्ता , जानिए लेटेस्ट रेट
रायपुर। Gold and silver Rate in Raipur :
और नीचे जा सकता है सोना
सराफा के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति देखते हुए आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है। सोना एक बार फिर से 55 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ सकता है। इन दिनों गोल्ड लोन का क्रेज भी लोगों में बढ़ने लगा है। बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाले संस्थानों द्वारा इसके लिए आफर भी पेश किए जा रहे हैं।
28 जनवरी
सोना 58,000 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) और चांदी 68,000 रुपये प्रति किलो
28 फरवरी
सोना 56,800 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) और चांदी 65,200 रुपये प्रति किलो
बनवाई में दी जा रही छूट
सराफा संस्थानों में अभी भी बनवाई में छूट दी जा रही है। कारोबारियों द्वारा दी जा रही यह छूट 20 प्रतिशत तक है। इसके साथ ही कुछ संस्थानों द्वारा उपहार योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। इन दिनों गोल्ड लोन की मांग भी बढ़ी है। बैंकों और गोल्ड लोन देने वाली संस्थानों द्वारा गोल्ड लोन पर आफर भी दिए जा रहे हैं।



