
रायगढ़। अंडर 19 क्रिकेट में एलीट ग्रुप के मैच हेतु जिले के होनहार खिलाड़ी कृष मैत्री का चयन सीएससीएस सेन्ट्रल टीम हेतु किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि विगत दिवस राजधानी में राज्य के 16 से अधिक जिलों के अंडर 19 खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया था। जिसमें ऑलराउंडर खिलाड़ी ऑफ स्पीनर गेंदबाज कृष मैत्री का चयन सीएससीएस सेन्ट्रल टीम के लिए किया गया है। कृष मैत्री एलीट टूर्नामेंट के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक भिलाई में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कृष मैत्री के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी है। साथ ही सचिव रामचन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज विश्वाल, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाहा सिद्धकि, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, प्रवीण सराफ, सदस्य प्रभात साहु, अमित कुंवर, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय दुबे, राजा गोरख, सानु भयानी, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।