दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को राहत : अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें अब राहत मिलने वाली है। सीएम के निर्देश के बाद दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के सभी जिलों के DEO से अनुकंपा नियुक्ति पर चार बिंदुओं में जानकारी मांगी गई है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को पत्र भी जारी किया गया है। जिलेवार शिक्षाकर्मियों के भरे व रिक्त कितने पद स्वीकृत हैं इसकी भी की जानकारी मांगी गई है। कितने शिक्षाकर्मियों का संविलियन होना अभी बाकी है, इस बात की जानकारी भी मांगी गई है। जिलेवार अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षाकर्मियों के कितने पद भरे और कितने पद खाली हैं। इन सभी मुद्दों पर जानकारी मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित किया था, जिनको एक माह के अंदर सेवा शर्तें नियम क़ानून बनाकर पेश करना था। जिसे जल्द ही CM हाउस में पेश किया गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय से सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी हुआ है। गौरतलब कि बात यह है कि दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधवाओं ने राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर 57 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक भूख हड़ताल किया था। जिसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button