क्लर्क सहित कई पदों पर यहां हो रही है बंपर भर्तियां, जानिए पूरा विवरण

पंजाब स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड ने क्लर्क समेत कई पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पोस्ट के लिए इच्छुक उम्मीदवार पीएससीबीएल के ऑफिशियल पोर्टल pscb.in के माध्यम से आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के विभिन्न पदों के कुल 856 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 20 मई 2021

पदों का विवरण:

सीनियर मैनेजर- 40 पद

क्लर्क कम डाटा ऑपरेटर- 739 पद

स्टेनो टाइपिस्ट- 10 पद

मैनेजर- 60 पद

आईटी ऑफिसर- 7 पद

शैक्षणिक योग्यता:

इन विभिन्न पदों के लिए अप्लाई करने वाले को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुशन या किसी भी विषय से पीजी पास होना जरुरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास 6 माह का कंप्यूटर सर्टिफिकेट या डिप्लोमा की भी डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा:

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष। वहीं एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र की सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया:

इन विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट के मुताबिक किया जाएगा। 

आवेदन शुल्क:

इस भर्ती के लिए 1400 रुपए आवेदन शुल्क तय की गई है। वहीं एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

Share This Article
Leave a review